मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

सरकार ने लिया बड़ा फैसला: गेहूं, आटे और चावल की खुदरा कीमतों में होगी गिरावट

नई दिल्ली: सरकार की ओर से गेहूं, आटे और चावल की खुदरा कीमत में कमी लाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच अब सरकार एक बार फ‍िर से गेहूं और आटे की कीमत पर न‍ियंत्रण लगाने की तैयारी कर रही है। इस दौरान ओपन मार्केट में एफसीआई ने लाखों टन गेहूं की नीलामी की थी। भारतीय खाद्य निगम (FCI) की 12 जुलाई को होने वाली तीसरे चरण की ई-नीलामी में ‘बफर स्टॉक’ से थोक ग्राहकों को 4.29 लाख टन गेहूं और 3.95 लाख टन चावल बेचेगा।

खाद्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि एफसीआई (FCI) तीसरे चरण की ई-नीलामी में देशभर में 482 डिपो से 4.29 लाख टन गेहूं और 254 डिपो से 3.95 लाख टन चावल की बिक्री करेगा। बयान के अनुसार, एफसीआई (FCI) साप्ताहिक ई-नीलामी में भाग लेने के लिए और ज्यादा छोटे और सीमांत उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहा है, ताकि भंडार ज्यादा से ज्यादा वर्ग तक पहुंच सके। जबकि मानदंडों में कुछ छूट (URS) वाले गेहूं का भारांश औसत बिक्री मूल्य 2,125 रुपये प्रति क्विंटल के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 2,132.40 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल था।

Related Articles

Back to top button