Gujarat Assembly Elections: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उतरेंगे चुनावी प्रचार में

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के विधानसभा चुनाव नजदीक है और आने वाले पांच दिनों में गुजरात में पहले चरण की वोटिंग हो जाएगी। इस चरण के लिए सभी पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार में लगी हुई है। भाजपा, कांग्रेस और आप के स्टार प्रचारक लगातार प्रचार करने में जुटे हुए है।
इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 और 28 नवंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। खरगे यहां कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा 27 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को अहमदाबाद में रैली को संबोधित करेंगे और 28 नवंबर को वो गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंग। इन दोनों रैलियों के बीच में खरगे 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे।



