सड़क हादसा, टैंकर से कार की टक्कर में 12 लोगों की हुई मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सड़क हादसा, टैंकर से कार की टक्कर में 12 लोगों की हुई मौत

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक एसयूवी कार के टैंकर से टकराने से 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

खड़े टैंकर में घुसी कार, 12 की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चिक्कबल्लापुर जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में हुई। कार बागेपल्ली से चिक्कबल्लापुर जा रही थी, तभी चालक ने खड़े टैंकर में टक्कर मार दी, जिससे चार महिलाओं सहित 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button