संसद भवन के द्वार पर धरना प्रदर्शन नहीं करने का बिरला का सख्त निर्देश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

संसद भवन के द्वार पर धरना प्रदर्शन नहीं करने का बिरला का सख्त निर्देश

नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर गुरुवार को हुई घटना के मद्देनजर सदस्यों को संसद के किसी भी द्वार पर प्रदर्शन नहीं करने का सख्त निर्देश दिया है।सूत्रों के अनुसार श्री बिरला ने कहा ‘संसद का कोई भी सदस्य या किसी भी राजनीतिक दल का कोई सदस्य संसद भवन के किसी भी गेट पर धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे।

‘विपक्षी दलों के सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में अक्सर संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में प्रदर्शन करते हैं। कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्य पिछले 14 दिन से संसद में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में मार्च कर मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज सुबह इसी द्वार पर भाजपा तथा कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का मुक्की होने के एक दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button