विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में, नशे में पत्नी को पीटने का आरोप; FIR दर्ज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में, नशे में पत्नी को पीटने का आरोप; FIR दर्ज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि उन्होंने शराब पीकर उन्हें गाली दी और मारपीट की। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब कांबली को लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा है। इससे पहले भी वो विवादों में फंसे रहे हैं।

बांद्रा पुलिस के मुताबिक कांबली को लेकर IPC की धारा 324 और धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर अपनी पत्नी को कुकिंग पैन फेंककर मारने का आरोप है, जिसमें पत्नी को हेड इंजरी भी हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांबली और उनकी पत्नी के बीच मारपीट रात 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई, जब कांबली नशे की हालत में अपने ब्रांद्रा वाले फ्लैट पर आए। नशे की हालत में कांबली ने अपनी पत्नी के साथ काफी गाली गलौच की। कांबली और उनकी पत्नी के बीच झगड़े का गवाह उनका 12 साल के बेटा बना, जो ये सब देख डरा सहमा था।

झगड़ा सिर्फ गाली-गलौच तक ही सीमित नहीं रहा, इसके बाद कांबली किचन में जाकर कुकिंग पैन उठा आए और उसे अपनी पत्नी की ओर फेंककर मारा। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने आने से पहले कांबली की पत्नी ने पहले भाभा हॉस्पीटल जाकर मेडिकल ट्रीटमेंट लिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद विनोद कांबली का मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। पत्नी ने उनके खिलाफ दर्ज कराए FIR में लिखाया कि, वो उन्हें डराते हैं। उन्हें और उनके बच्चे को गालियां देते हैं, यहां तक कि उन्हें मारते भी हैं। कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने हमें बल्ले से भी पीटा।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं कांबली
शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले विनोद कांबली को इससे पहले बीते साल फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब उन्होंने शराब के नशे में ही अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी थी।

Related Articles

Back to top button