TATA की भगवान के दरबार में एंट्री, वैष्णोदेवी से लेकर अयोध्या तक बनाया बिजनेस प्लान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

TATA की भगवान के दरबार में एंट्री, वैष्णोदेवी से लेकर अयोध्या तक बनाया बिजनेस प्लान

Tata Group New Business Plan: टाटा ग्रुप देश के उन बिजनेस घरानों में से एक है जो लगभग हर क्षेत्र में काम करता है। यह समूह अब ‘ईश्वर की शरण’ में पहुंच गया है। टाटा ग्रुप वैष्णोदेवी से लेकर अयोध्या और तिरूपति जैसे देश के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के लिए बंपर राजस्व योजना लेकर आया है। टाटा ग्रुप की कंपनी ‘इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड’ ने अब अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बनाई है। इसलिए कंपनी ने देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होटल खोले हैं या खोलने की तैयारी में है। कंपनी का मानना है कि वह इस सेगमेंट में ग्लोबल लीडर भी बनेगी। इंडियन होटल्स देशभर में ताज, विवांता और जिंजर नाम से होटल कारोबार संचालित करती है।

कंपनी की वैष्णोदेवी से अयोध्या तक की योजना

इंडियन होटल्स के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल का कहना है कि टाटा के होटल अब देश में 50 से ज्यादा धार्मिक स्थलों पर काम कर रहे हैं। और आने वाले सालों में इनकी संख्या 66 तक पहुंच जाएगी। कंपनी के होटल वैष्णोदेवी से लेकर तिरूपति बालाजी तक खुल गए हैं। कंपनी अयोध्या जैसे उभरते पर्यटन क्षेत्रों में भी अपने होटल बिज़नेस का विस्तार कर रही है। कंपनी ने अयोध्या के लिए 3 प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से एक होटल साल के भीतर चालू हो जाएगा। बाकी दो उसके बाद शुरू होंगे। इंडियन होटल्स गुवाहाटी जैसी जगह तक पहुंचने वाले पहले होटल ब्रांडों में से एक है।

आशीर्वाद हमारी संस्कृति का हिस्सा

पुनीत चटवाल कहते हैं, “मुझे लगता है कि धार्मिक स्थल पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह न केवल हमारे लिए बल्कि दुनिया की आबादी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम इसमें सबसे आगे रहकर खुश हैं।’ लोग अच्छे या बुरे वक्त में भगवान की शरण में आशीर्वाद लेने जाते हैं। जो हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: PERSONAL LOAN कहीं आपको ना पड़ जाए भारी, लेने से पहले जान लें मुख्य बातें

Related Articles

Back to top button