पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे तीन ट्रकों से कई पशु बरामद, 14 हिरासत में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे तीन ट्रकों से कई पशु बरामद, 14 हिरासत में

कोडरमा। पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे तीन ट्रकों से कई पशु बरामद किए गए हैं। वहीं 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कोडरमा एसपी को मिली सूचना मिली कि कोडरमा थाना क्षेत्र के रास्ते अवैध रूप से एक ट्रक में पशुओं की तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कोडरमा थाना प्रभारी सुजित कुमार को मिली निर्देश के आलोक में उनके नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अन्तर्गत मेघातरी चेक पोस्ट के पास 3 ट्रक में लदे 20 गाय, 16 गाय का बछडा, 50 भैसा (पाडा), 10 भैस, 4 भैस का बछड़ा को जप्त कर, 14 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त में अनिल कुमार , गुडडू कुमार, वीरू कुमार, विकास कुमार , मणिभुषण कुमार , विकास कुमार , रंजीत राम , श्याम कुमार , लाला गोप , बिरमणी यादव , शैलेन्द्र यादव , विजय राम , सन्नी कुमार यादव और सोनु राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button