मेट्रो में महिलाओं का भयंकर झगड़ा: एक ने चप्पल उतारी तो दूसरी बोतल उठा लाई फिर हुआ जबरदस्त हंगामा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मेट्रो में महिलाओं का भयंकर झगड़ा: एक ने चप्पल उतारी तो दूसरी बोतल उठा लाई फिर हुआ जबरदस्त हंगामा

नई दिल्ली  
 मेट्रो में अकसर लोग प्रैंक और रील्स बनाने के लिए तरह तरह के वीडियो शूट करते है लेकिन हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो को देख आम जनता भी मैट्रो में सफर करने से पहले थोड़ा जरूर सोचेगी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं एक दूसरे पर चप्पल लेकर भयंकर भिड़ती हुई नज़र आ रही है।  वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है, जिसमें दो महिलाएं किसी बात पर आपस में ही भिड़ गईं और फिर क्या था किसी ने चुपके से इस घटना को कैमरे में कैद कर लिय़ा।  वीडियो दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच का है जिसमें लेडीज अपनी सीटों पर बैठी हैं कि तभी ब्लैक जींस और रेड टॉप पहनी एक महिला अपनी सीट से उठ खड़ी पास में ही दूसरी सीट पर बैठी महिला पर बुरी तरह चिल्लाने लगती है और तो और वह चप्पल लेकर मारने के लिए भी खड़ी हो जाती है।  इधर दूसरी महिला ने भी पानी की बोतल उठा लड़ने के लिए गाली गलौज करने लगी। 

Related Articles

Back to top button