रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: इस तरह रूम की बुकिंग करने पर केवल 100 रू में मिलेगा स्टे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: इस तरह रूम की बुकिंग करने पर केवल 100 रू में मिलेगा स्टे

नई दिल्ली : रेल यात्रियों के लिए है यह खबर बहुत खास है। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को कई तर‍ह की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस बार भी रेलवे की ओर से गर्मियों की छुट्टियों में होने वाली भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाती है।जानकारी के अनुसार, इनमें से एक है रेलवे स्टेशन पर ठहरने की सुविधा. ज्यादातर यात्री इस सुविधा के बारे में नहीं जानते और स्टेशन के आसपास अच्छा खासा किराया देकर होटल रूम में ठहरते हैं।

अगर आप रेलवे से सफर कर रहे हैं और आपको रेलवे स्‍टेशन पर ठहरना है तो आपको स्‍टेशन पर ही रूम मिल जाएगा। क्योंकि रेलवे स्टेशन पर आपको एकदम सस्ते में रूम उपलब्ध हो जाएंगे। ये एसी वाले रूम होते हैं और इसमें एक होटल रूम की तरह ही आपकी जरूरत की हर चीजें उपलब्‍ध होंगी. रातभर के लिए रूम की बुकिंग का चार्ज 100 से लेकर 700 रुपये तक हो सकता है। आइए जानतें है सही तरीके से कैसे रूम की बुकिंग करे जैसे आपको भी इस सुविधा का लाभ मिल सके:

1. सबसे पहले आईआरसीटीसी का अकाउंट ओपन करना होगा।
2. इसके बाद लॉगइन कर लें और माई बुकिंग के ऑप्शन पर जाएं।
3. आपकी टिकट बुकिंग के नीचे की तरफ ‘रिटायरिंग रूम’ का ऑप्‍शन नजर आएगा।
4. यहां क्लिक करने पर आपको रूम बुक करने का विकल्‍प मिलेगा।
5. यहां अपनी पर्सनल और यात्रा जानकारी दर्ज करनी होगी।
6. पेमेंट करने के बाद आपका रूम बुक हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button