Shah, Rajnath, गड़करी ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शाह ने सोमवार को ट्वीटर पर लिखा, ''श्री मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्बितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनस्र्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, '' दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। " शांति शांति शांति। श्री सिह ने ट्वीट किया, ''श्री मुलायम सिह यादव जी ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा, ''राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। श्री गड़करी ने ट््वीट कर कहा, ''मुझे व्यक्तिगत तौर पर मुलायम सिह जी से बेहद स्नेह मिला है, ई-रिक्शा का निर्णय लेते वक्त मुलायम सिह जी का पुरजोर समर्थन मिला था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। " शांति उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिह यादव जी के निधन का समाचार दु:खद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।



