रितेश अग्रवाल काे चिप्स का अतिरिक्त प्रभार, मार्कफेड एमडी साेनी बने - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रितेश अग्रवाल काे चिप्स का अतिरिक्त प्रभार, मार्कफेड एमडी साेनी बने

रायपुर(realtimes) ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए समीर विश्नोई सरकार ने चिप्स के सीईओ और मार्कफेड के एमडी पद से हटा दिया है। उनकी जगह 2012 बैच के आईएएस रितेश कुमार अग्रवाल को जहां चिप्स सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वहीं मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार मनोज कुमार सोनी को दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन के आदेश के मुताबिक ‘राज्य शासन द्वारा रितेश कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. (2012), प्रबंध संचालक, छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम लिमिटेड को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई अंतरिम तौर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रगोशन सोसायटी (चिप्स). रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

इधर ईडी की हिरासत में आठ दिन पूरे होने के बाद शुक्रवार को समीर विश्नोई को रायपुर को ईडी अदालत में पेश करेगी। अगर ईडी की पूछताछ पूरी हो चुकी होगी तो श्री विश्नोई के मामले में अदालत फैसला करेगी। 

Related Articles

Back to top button