राज्यसभा ने सुशील मोदी, नरीमन सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राज्यसभा ने सुशील मोदी, नरीमन सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली: 28 जून (ए) राज्यसभा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और कानून विशेषज्ञ फली एस नरीमन सहित अपने चार पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया। सदन में सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ पल के लिए मौन रखा।

उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ देर बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने सुशील मोदी और नरीमन के अलावा कांग्रेस के डॉ. राम प्रकाश और मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे के निधन की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button