राजा की आत्मा EVM और ED में, मोदी सिर्फ मुखौटा: राहुल गांधी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राजा की आत्मा EVM और ED में, मोदी सिर्फ मुखौटा: राहुल गांधी

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन रविवार को मुंबई में हुआ. यात्रा के समापन के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में विपक्ष के नेता जुटे और उन्होंने इस मौके केंद्र सरकार, बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा. इस दौरान राहुल गांधी ने EVM का मुद्दा उठाया साथ ही ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘मोदी सिर्फ मास्क है, मुखौटा है. जैसे बॉलीवुड के एक्टर हैं, उन्हें रोल मिला है.

मुंबई में रविवार को सजे विपक्ष के इस मंच की खासियत रही कि, जितने भी नेता यहां अपना संबोधन रखने पहुंचे, सभी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया और सबने अपने भाषण में ये जरूर कहा कि, अगर उनकी सरकार आएगी तो वे ईवीएम को हटा देंगे. राहुल गांधी, एमके स्टालिन, फारूक अब्दुल्ला सभी ने इस पर बात की.

क्यों शुरू की यात्रा, राहुल गांधी ने बताया
अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने न्याय यात्रा की जरूरत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि, ‘पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने यात्रा की. हमें ये यात्रा करनी पड़ी. अगर मैं अपने आप से पूछता, 2010 में 2014 में 4000 किमी चलना पड़ेगा, मैं ऐसी बात सोच भी नहीं सकता था. ये यात्रा हमें क्यों करनी पड़ी? क्योंकि देश का कम्यूनिकेशन सिस्टम देश के हाथ में नहीं है. जनता के मुद्दे, बेरोजगारी, हिसा नफरत, किसान, अग्निवीर, जवानों के मुद्दे आपको मीडिया में नहीं दिखेंगे. इसलिए हमें ये यात्रा करनी पड़ी क्योंकि कोई और चारा नहीं था. देश के ध्यान को पकड़ने के लिए विपक्ष और हिंदुस्तान का पूरा विपक्ष इसमें शामिल हुआ, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव सभी इसमें चले. आप गलतफहमी में मत रहिए कि मैं अकेला चला. आज सोशल मीडिया पर भी कंट्रोल है.

‘हम एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रहे’
उन्होंने कहा कि, हम बीजेपी से लड़ रहे हैं. लोग सोचते हैं कि हम सब एक राजनीतिक दल के खिलाफ लड़ रहे हैं. ये सच नहीं गलत है. हम राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हं. ये बात हिंदुस्तान और इसके युवाओं को समझनी होगी. हम एक व्यक्ति, बीजेपी या मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं. हिंदु धर्म में शक्ति शब्द होता है. हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं. सवाल है कि वह शक्ति क्या है? उन्होंने कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. सही है. राज की आत्मा हर संस्था में है. ईडी, सीबीआई, आईटी में है.

‘हजारों लोगों को सिर्फ डराया’
राहुल गांधी ने कहा कि, ‘एक वरिष्ठ नेता (नाम नहीं लेना चाहता) कांग्रेस को छोड़ते हैं और मेरी मां से रो के कहते हैं कि सोनिया जी मुझे शर्म आ रही है. मेरे में इन लोगों से इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है. ये एक नहीं हैं, ऐसे हजारों लोग डराए गए हैं. जिस शक्ति की मैं बात कर रहा हूं, उन्होंने इनका गला पकड़कर बीजेपी की ओर किया है. पहले चार हजार किमी चला, फिर 6000 किमी मणिपुर से महाराष्ट्र चला, जो मैंने देखा-सुना वो आपको बता नहीं सकता हूं. इस दौरान उन्होंने अग्निवीर योजना को फेल बताया. बोले- मैं चार हजार किमी चला, किसी ने नहीं कहा कि अग्निवीर योजना अच्छी है. युवाओं ने कहा कि हम जहां सेना में जाने के लिए दौड़ने जाते थे, अब खाली पड़ा है.

मोदी सिर्फ मास्क हैंः राहुल गांधी
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी सिर्फ मास्क है, मुखौटा है. जैसे बॉलीवुड के एक्टर हैं, उन्हें रोल मिला है. उनसे जो कहा जाता है, वह करते हैं. उनसे कहा कि, सुबह उठकर समंदर में जाओ. वह जाते हैं. मैं बता दूं कि उनकी 56 इंच की छाती नहीं वह खोखले व्यक्ति हैं. इस यात्रा को शुरू करते हुए मैंने सोचा कि यात्रा मणिपुर से ही शुरू होगी. इसी शक्ति ने मणिपुर में सिविल वार का माहौल बना रखा है. भाई-भाई को मार रहा है. फिर मैंने सोचा कि ये यात्रा धारावी में खत्म होगी. ये जगह हुनर का केंद्र है.

Related Articles

Back to top button