रांची टेस्ट में भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड को मिली 46 रनों की बढ़त, जुरेल ने खेली शानदार 90 रन की पारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

रांची टेस्ट में भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड को मिली 46 रनों की बढ़त, जुरेल ने खेली शानदार 90 रन की पारी

रांची टेस्ट में भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई है। धुव जुरेल ने शानदार 90 रनों की पारी खेली है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने शानदार 5 विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 353 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

जुरेल ने खेली शानदार पारी
भारत की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने (90) अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने पांच विकेट लिए। आज भारत ने सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुरू किया और 88 रन बनाने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। आज भारत को सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी की।
भारत की पारी 307 पर सिमटी
इसके बाद आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुरेल के साथ 40 रन की साझेदारी की। आकाश नौ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा और अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया। आखिरी विकेट के रूप में जुरेल आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वो 17 रन ही बना सके।
एंडरसन को मिले 2 विकेट
वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया। इंग्लैंड की ओर से बशीर ने पांच और हार्टले ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेम्स एंडरसन को दो विकेट मिले।

Related Articles

Back to top button