मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रद्द हो रही ट्रेनों का फायदा रेलवे ने मालगाडिय़ों का परिचालन बढ़ाकर हासिल कर ली नई उपलब्धि

रायपुर। रेलवे के विकास कार्यों से रद्द हो रही ट्रेनों का फायदा मालगाडिय़ों को काफी हो रहा है। बीते तीन महीने में 200 से अधिक ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया, ताकि पटरियों का कार्य किया जा सके।
लेकिन इस बीच मालगाडिय़ों का परिचालन रेलवे ने नहीं रोका। लगातार ट्रेनों के रद्द से जोन के लाखों यात्रियों को दिक्कत हुई। दूसरी ओर इस बीच रेलवे ने मालगाडिय़ों का परिचालन बढ़ाकर नई उपलब्धि हासिल कर ली है।
इस वित्तीय वर्ष के प्रथम 3 माह बिलासपुर मंडल में 30 जून तक 47 मिलियन टन माल ढुलाई किया है। पिछले साल वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 40 मिलियन टन हुआ था। ट्रेनों के रद्द होने के बाद भी मालगाडिय़ों का परिचालन जारी रहा। जानकारी मुताबिक ट्रैक खाली होने से रेलवे ने मालगाडिय़ों की संख्या और बढ़ा दी, ताकि अधिक से अधिक कोयला का ढुलाई हो। जोन में ट्रेन रद्द के दौरान जमकर माल की ढुलाई है।
रेलवे का कहना है कि, देशभर में पटरियों को अपग्रेड करने का काम तेजी से चल रहा है। इस वजह से रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों को हर महीने रद्द करना पड़ रहा है। जिस रूट पर यात्री ट्रेनों को रद्द किया जाता है, उस मार्ग पर मालगाडिय़ों का परिचालन रद्द नहीं किया जाता। रेलवे के अनुसार ट्रेनों की तरह मालगाडिय़ों के रद्द होने की सूचना जारी नहीं की जाती। पटरियों में दोपहर के वक्त काम होता है। उस समय केवल मालगाड़ी नहीं चलाई जाती, लेकिन सुबह और रात के समय पटरियों को मालगाड़ी का परिचालन जारी रहता है। इस वजह से मालगाड़ी को रद्द नहीं किया जाता।
ट्रेनों के रद्द होने से अब पटरियों में मालगाड़ी की संख्या बढ़ती जा रही है। पटरियों के काम से मालगाड़ी के परिचालन में कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। वर्तमान में 40 से अधिक मालगाड़ी सुबह से रात के समय रायपुर से गुजर रही है, जो ट्रेनों के रद्द होने से पहले 30 बताई जा रही। जिस रूट पर पटरियों का काम चल रहा है, रेलवे उस जगह के लिए मालगाडिय़ों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से कर रहा है। रेलवे माल गाडिय़ों को रद्द करने से बच रहा है। रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के रद्द होने से मालगाड़ी का परिचालन प्रभावित हो जाता है, लेकिन हकीकत में मालगाड़ी बेधड़क पटरियों में दौड़ रही है। यह स्थिति पूरे जोन में है।

Related Articles

Back to top button