यशोबंती ने बताई समस्या, मुख्यमंत्री ने बोले तहसीलदार गलत तो निलंबित, कोटवार दोषी तो होंगे बर्खास्त - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

यशोबंती ने बताई समस्या, मुख्यमंत्री ने बोले तहसीलदार गलत तो निलंबित, कोटवार दोषी तो होंगे बर्खास्त

रायपुर

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान यशोबंती साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके जमीन पर लगे धान को एक कोटवार काट ले जाता है, बसना तहसीलदार ने उसका पट्टा बना दिया है, सभी जगह शिकायत कर चुकी हूं लेकिन अपनी समस्या का हल अभी तक नहीं हो पा रहा है। उनकी शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि तहसीलदार गलत है तो निलंबित करें और कोटवार दोषी है तो बर्खास्त करें।

Related Articles

Back to top button