मौदाहापारा में 25 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

मंत्री अकबर, विधायक जुनेजा और पार्षद अनवर रहे मौजूद
रायपुर। मौदाहापारा साबुन बाड़ा दरगाह परिसर में वन,पर्यावरण एवं आवास मंत्री मोहम्मद अकबर और विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने क्षेत्रवासियो के साथ 25लाख के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन किया।
मंत्री अकबर और विधायक कुलदीप जुनेजा ने रहवासियो से चर्चा कर सुझाव लिए साथ ही उनके आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कार्य करने के लिए आश्वस्त किया यह भवन सामाजिक एवम धार्मिक आयोजनो के दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए फिजूल खर्ची आयोजनो के लिए उपयोगी होगा। श्री जुनेजा ने कहा की क्षेत्र की जनता की जनता के सेवा मेरे लिए प्रथम प्राथमिकता है और आगे भी मैं जनता के मांगो के अनुरूप क्षेत्र विकास में अपना योगदान देने की बात कही। उन्होंने समाज के उपस्थित प्रबुद्धजनो को नए भवन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर मोहम्मद अरशद भाई,क्षेत्र पार्षद अनवर हुसैन,मुनीर भाई ,गफ्फू भाई,मुजीर भाई,मुख्तियार असरफी,मतलूफ अली, असरफ,अब्दुल हनीफ, रफ्फू भाई असरफी,अकबर भाई,अनवर भाई,नाजिद,इरशाद,इब्राहिम,नवाज,मोहम्मद आमिर सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



