मोदी-शाह पर सीएम भूपेश का ट्वीट, मेरे जन्मदिन के दिन करीबियों के घर ईडी भेजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मोदी-शाह पर सीएम भूपेश का ट्वीट, मेरे जन्मदिन के दिन करीबियों के घर ईडी भेजी

रायपुर(realtimes) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार सुबह एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिन की सुबह ट्वीट कर कहा है-आदरणीय  प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी।   मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार  एवं मेरे ओएसडी सहित करीबियों के यहां ईडी भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है इसके लिए बहुत आभार।

इसलिए लिखी ये बात

ईडी ने मंगलवार को तड़के चार बजे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी आशीष वर्मा,मनीष बंछोर के घर छापा मारा है। ईडी ने शराब और कोल मामलों में छापेमारी के बाद अब महादेव एप सट्टा के मामले में कार्रवाई का अभियान चलाया है। इस मामले में कई ठिकानों और लोगों के ठिकानों पर छापे पड़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button