City
CM साय 18 को भिलाई में ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में होंगे शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भिलाई के
खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘
में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस
ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग
जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे। श्री साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन
खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे
रायपुर लौट आएंगे।



