State
CM साय ने 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को रायपुर से अयोध्या के लिए किया रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुँचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। 11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना।

इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित हैं



