मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सीएम भूपेश के निर्देश पर कुरूद बीईओ को हटाया गया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिहावा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कुरूद बीईओ की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर त्वरित अमल करते हुए मंत्रालय से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फतेह मोहम्मद कोया (मूल पद व्याख्याता) विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद, जिला धमतरी को हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद को आगामी आदेश तक प्रशासकीय कारणों से तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, धमतरी में संलग्न किया गया है। उनके स्थान पर रवीन्द्र मिश्रा, सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी को अस्थायी रूप से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद का प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button