रायपुर: शक में किया हमला, दो गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में पत्नी के साथ संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर हमला किया। शनिवार पूर्वान्ह हुई इस घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कैसे हुई घटना
आज पूर्वान्ह इशरत खान और उनके सहयोगी हिरावन साहू, पारथ साहू, कौशिक राणा, मिश्रा सुपरवाइजर और अन्य मजदूर साइट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान हिरावन साहू और पारथ साहू ने कौशिक राणा को साइट के स्टोर्स रूम से बाहर खींच लिया। हिरावन साहू ने कौशिक राणा पर आरोप लगाया कि वह उसकी पत्नी के साथ संबंध रखता है। इस आरोप के बाद हिरावन साहू ने कौशिक के पेट में चाकू मार दिया, जबकि पारथ साहू ने ईंट से उसके सिर पर हमला किया।
जब इशरत खान बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी चाकू से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह कौशिक राणा ने खुद को छुड़ाकर सड़क की ओर भाग निकला। हिरावन साहू और पारस साहू ने बाइक से उसका पीछा किया और जान से मारने की कोशिश की। कौशिक राणा ने मेन रोड किनारे स्थित एक खेत में छुपकर अपनी जान बचाई। बाद में मिश्रा सुपरवाइजर ने उसे पास के एस एम सी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस की कार्रवाई
पंडरी थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि, इशरत खान की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 109, 3(5)बी.एन.एस, और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



