मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक गिरफ्तार

मंगलुरु: 17 जनवरी (ए) मंगलुरु नगर पुलिस ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में उत्तर कन्नड जिले के सिरसी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पेशे से कैब चालक 34 वर्षीय अनिल कुमार के तौर पर की गई है जो गत 12 साल से सुरतकल में रह रहा है।सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने गुस्से में वीडियो बनाकर पोस्ट किया क्योंकि उसका राशन कार्ड नहीं बन रहा था जिसकी वजह से वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा था।सूत्रों ने बताया कि शहर के अट्टावर निवासी सुहान अल्वा ने मामले में शिकायत दर्ज कराई । उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button