जल संसाधनों, ऊर्जा पर भविष्योन्मुखी फैसले लेने में भी आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी: पवार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

जल संसाधनों, ऊर्जा पर भविष्योन्मुखी फैसले लेने में भी आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी: पवार

मुंबई, 21 अक्टूबर (ए) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि देश के लिए भीम राव आंबेडकर का योगदान सिर्फ संविधान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जल संसाधनों, ऊर्जा पर अहम एवं भविष्योन्मुखी फैसले लेने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।.

आंबेडकर की किताब ‘द प्रॉब्लम ऑफ द रुपी: इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन’ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में पवार ने कहा कि देश में संसदीय लोकतंत्र को संरक्षित करने के लिए आंबेडकर श्रेय के हकदार हैं।.

Related Articles

Back to top button