महासमुंद नेशनल हाइवे पर दो मालवाहक में टक्कर, तीन गंभीर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

महासमुंद नेशनल हाइवे पर दो मालवाहक में टक्कर, तीन गंभीर

महासमुंद। महासमुंद में एनएच-353 पर चौकड़ी के पास सोमवार सुबह दो मालवाहक वाहन की आमने-सामने टक्कर हाे गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया, जहां एक की हालत नाज़ुक देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, एक मालवाहक सब्जी से लदा हुआ था, जबकि दूसरा वाहन खाली था। घटना की सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button