मरकाम बने मंत्री - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मरकाम बने मंत्री

राज्यपाल हरिचंदन ने दिलाई शपथ
रायपुर(realtimes) राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाॅल में विधायक मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई। श्री मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात श्री मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चैबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल सहीं मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री शिव कुमार डहरिया, जय सिंह अग्रवाल समेत तमाम मंत्री राजभवन में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button