मरकाम कल लेंगे मंत्री पद की शपथ, जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर(realtimes) पीसीसी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के एक दिन बाद ही मोहन मरकाम काे मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला किया गया है। कल वे राजभवन में सुबह 11 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने से पहले श्री मरकाम ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इसके बाद एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है-जन के प्रिय, छत्तीसगढ़ को दुनिया भर में ‘मॉडल’ के रूप में स्थापित करने वाले, देश के नंबर एक मुख्यमंत्री यशस्वी भूपेश बघेल का मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए हार्दिक आभार। नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा में अब नई भूमिका में जनसेवा करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। इस अहम जिम्मेदारी की घोषणा के उपरांत आज यशस्वी मुख्यमंत्री से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री मरकाम काे मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफा ले लिया गया है। उनका इस्तीफा भी मुख्यमंत्री ने मंजूर कर लिया है।



