मंडी शुल्क वापस ले प्रदेश सरकार - बृजमोहन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मंडी शुल्क वापस ले प्रदेश सरकार – बृजमोहन

रायपुर(realtimes) पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान विरोधी बताते हुए कहा, प्रदेश सरकार के मंडी शुल्क वसूलने के चलते मंडी में धान की कीमत भारी कम हो गई है, किसानों को लूटा जा रहा है। 13 जुलाई से धान पर जो वापस 5.2  प्रतिशत मंडी टैक्स कर दिया गया है उसके चलते तीन दिन पहले 2150 रुपए में बिकने वाला धान अब 2000  में बिक रहा है। किसानों के धान की कीमत में प्रति क्विंटल 150 की गिरावट के लिए के सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। सरकार काे तत्काल मंडी शुल्क वापस लेना चाहिए।


श्री अग्रवाल ने कहा, भूपेश बघेल की सरकार पूरी तरह किसान विरोधी सरकार है, किसानों के साथ धोखा करने वाली सरकार है। किसानों को धोखे में रखकर लूटने वाली सरकार है। श्री अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस ने एक तरफ घोषणा पत्र में मंडी शुल्क समाप्त करने का वादा किया था और आज लगातार मंडी शुल्क बढ़ाकर ले रही है। भाजपा सरकार में लागू 2 प्रतिशत मंडी शुल्क को 30 नवंबर 2021 से धान पर 3% मंडी शुल्क एवं 2% कृषक कल्याण कोष शुल्क लागू किया गया था। पहले इसे 5 प्रतिशत फिर 2 प्रतिशत अब फिर 5.2  प्रतिशत की वसूली मंडी शुल्क के रूप में की जा रही है।  

Related Articles

Back to top button