मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

बलौदाबाजार. – गणतंत्र दिवस के 74 वी वर्षगांठ के मौके पर आज सुबह 8 बजें सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर रजत बंसल ने झंडा फहराया.साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर,शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,सँयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी,मिथलेश डोंण्डे,बजरंग दुबे,डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे, नितीन तिवारी,अंशुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button