भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी 

रायपुर(realtimes) भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  रोजगार कार्यालय का घेराव किया । इस दौरान पुलिस के साथ  कार्यकर्ताओं  की जमकर झूमाझटकी हुई।  

प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो सरकार चुनाव के समय बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई है, उस भूपेश सरकार के द्वारा निरंतर 4.5 साल वह 53 महीनों से सिर्फ़ युवाओं को ठगा गया है। चाहे वो एस.आई भर्ती हो या वो पी.एस.सी भर्ती से हो या वो रोज़गार के नाम से हो या बेरोजगारी भत्ता के नाम पर हो, कांग्रेस की सरकार केवल झूठी बन कर रह गई है । लगातार सरकार द्वारा युवाओं को छलने का काम किया जा रहा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा छ:ग के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक डंगस जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के अभियान जोकि पूरे प्रदेश भर में रोजगार कार्यालय का घेराव को लेकर तारीफ करते हुए कहा की यह महज़ एक आंदोलन नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश की युवाओं की आवाज़ बनके हर ज़िले में युवाओं का समर्थन यह बताता है कि आज भाजयुमो पूरे बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बन चुकी है । हर युवा आज भाजयुमो से जुड़ कर अपने मांगों को लेकर भाजयुमो के साथ लड़ कर इस झूटेश सरकार के ख़िलाफ़ लड़ने को उतारू है।

Related Articles

Back to top button