भाजपा पेपर लीक मामलो में सीबीआई जांच की मांग केवल औपचारिक रूप से कर रही है : Hanuman Beniwal - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भाजपा पेपर लीक मामलो में सीबीआई जांच की मांग केवल औपचारिक रूप से कर रही है : Hanuman Beniwal

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में आज पेपरलीक मामले में हंगामा किए जाने पर आरएलपी के तीन विधायकों के सदन से पूरे दिन के लिए निष्कासित होने पर पार्टी सुप्रीमों एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

इस मामले में हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है।
उन्होंने ट्वीट किया किआज BJP का दोहरा चरित्र पुन: सदन में सामने आया,चुंकि जब मार्शल RLP के विधायकों को बाहर निकाल रहे थे तब BJP के विधायक मुकदर्शक बनकर बैठे रहे जबकि पूर्व में कभी ऐसा कोई वाक्या सदन में होता था तो समूचा विपक्ष,विपक्ष के विधायको का संरक्षण करता आता रहा है चाहे वो किसी भी दल से हो।

भाजपा पेपर लीक मामलो में सीबीआई जांच की मांग केवल औपचारिक रूप से कर रही है और अंदरखाने कांग्रेस के साथ है।

आज राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ,@RLPINDIAorg के विधायको ने प्रदेश के युवाओं की आवाज को पुरजोर रूप से सदन में उठाया है,पेपर लीक मामलों की CBI से जांच करवाने की मांग को लेकर राज्यपाल अभिभाषण के दौरान उक्त मांग को सदन में रखा है ! RLP प्रदेश के युवाओं के साथ खड़ी है !

Related Articles

Back to top button