भाजपा ने भानुप्रतापपुर में हर मंडल में तीन-तीन दिग्गजों को साैंपा जिम्मा

रायपुर(realtimes) भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जहां चुनाव के सबसे अच्छे रणनीति विधायक बृजमोहन अग्रवाल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, वहीं उसके साथ तीन सहप्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा विधानसभा के पांच मंडलों में तीन-तीन दिग्गज नेताओं को कमान सौंपी गई है। पूर्व सांसद रामविचार नेताम, विधायक शिवरतन शर्मा और मोतीलाल साहू को सहप्रभारी बनाया गया है।
मंडलों में इनको जिम्मा
विधानसभा में पांच मंडल हैं। दुर्गकोंदल मंडल के प्रभारी पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी बनाए गए हैं। इसी के साथ किरण देव और भोजराज नाग सहप्रभारी हैं। इसी तरह से कोरर मंडल में प्रभारी केदार कश्यप, सहप्रभारी लता उसेंडी और संजय श्रीवास्तव हैं। हर्राडुला मंडल में नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल प्रभारी, सांसद संतोष पांडेय और पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा सहप्रभारी हैं। भानुप्रतापपुर मंडल में विधायक शिवरतन शर्मा प्रभारी, महेश गागड़ा और ओपी चौधरी सहप्रभारी, चारामा मंडल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक प्रभारी और श्रवण मरकाम सहप्रभारी बनाए गए हैं।



