राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मध्यप्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी आगामी 30 सितंबर को होने वाली जनसभा के लिए कार्यकर्ता कालापीपल के पोलायकलां पहुंचेंगे। कार्यक्रम का प्रभारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को बनाया गया है। इसके लिए पार्टी ने शाजापुर, आगर-मालवा, देवास और इंदौर जिला इकाइयों को तैयारी करने के लिए कहा है। उधर पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी वाड्रा का धार के मोहनखेड़ा में कार्यक्रम है। इसे देखते हुए शाजापुर, आगर-मालवा, देवास और इंदौर से अधिक संख्या में कार्यकर्ता कालापीपल पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ राहुल गांधी के साथ ही आएंगे। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे। बता दें कि मध्‍य प्रदेश चुनाव अभियान के अंतर्गत राहुल गांधी पहली बार मध्य प्रदेश 30 सितंबर को आ रहे हैं। इसके लिए अन्य पिछड़ा वर्ग और किसान बहुल क्षेत्र कालापीपल के पोलायकलां का चयन किया है। यहां पूर्व मंत्री जीतू पटवारी जन आक्रोश यात्रा लेकर पहुंचेंगे, जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button