देश में Covid-19 के 253 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,597 रही - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

देश में Covid-19 के 253 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,597 रही

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 253 नए मामले सामने आए, जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,597 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल और हिमाचल प्रदेश द्वारा संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुर्निमलान किए जाने के बाद मृतकों की सूची में तीन और मामले जोड़े गए हैं। इसके बाद मृतकों की संख्या बढक़र 5,30,627 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढक़र 98.80 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 75 मामलों की कमी दर्ज की गई। इसमें कहा गया है कि देश भर में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,46,73,166) हो गई है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढक़र 4,41,37,942 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सात अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Related Articles

Back to top button