भाजपा का घोषणा-पत्र छत्तीसगढ़िया बनाएंगे,  वाट्सएप  में मिले 20 हजार सुझाव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा का घोषणा-पत्र छत्तीसगढ़िया बनाएंगे,  वाट्सएप  में मिले 20 हजार सुझाव

रायपुर(realtimes) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल और उनके सरकार में पेपर वेट मंत्रियों के कर्मों की भेंट चढ़ गई। यह बात हम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोग कह रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों की मन की बात अभियान से भाजपा को मिल रहे सुझावों से यह स्पष्ट है कि जनता भूपेश सरकार से त्रस्त है। साव ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 3 अगस्त से प्रारंभ हुई है। प्रदेश की जनता सरकार से क्या चाहती है? छत्तीसगढ़ के लोगों की क्या इच्छा है और उनके आकांक्षाओं के अनुरूप हम घोषणा पत्र तैयार करेंगे इसकी योजना रचना बनी है। अभियान के माध्यम से इस पर कार्य जारी है। अब तक वाट्सएप के माध्यम से 20,000 सुझाव प्राप्त हुए हैं। ईमेल आईडी में 2000 सुझाव आये हैं। लोग बड़े पैमाने पर हमसे जुड़ रहे हैं।

सरकार से खुश नहीं छत्तीसगढ़ की जनता

श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेसी सरकार से जनता खुश नहीं है। पौने पांच साल में कांग्रेस सरकार ने लोगों को ठगने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ को लूटने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ को हम सभी महतारी कहते हैं लेकिन इस भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ असंख्य महतारियों के साथ धोखाधड़ी किया है। शराबबंदी के वादे से भूपेश सरकार ने ऐसा पल्ला झाड़ा की जनता दुबारा इस सरकार को देखना नहीं चाहती।
भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है
प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह कार्य करती है। घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र- वचन पत्र होता है। जो हम कहेंगे वह पूरा करेंगे। स्व. अटल बिहारी जी ने छत्तीसगढ़ बनाया उनके सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को गढ़ने का काम भाजपा ने किया। जो विकास अभी रुक गया है उसे गति देने का काम हम फिर से करेंगे।

घोटालों की लंबी लिस्ट 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए साव ने कहा कि इस सरकार के पास घोटालों की लंबी लिस्ट है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके मंत्रियों ने UPA सरकार को टक्कर देने का अद्वितीय काम किया है। कोयला घोटाला से यह सिलसिला शुरू हुआ फिर शराब घोटाला, चावल घोटाला, डीएमएफ घोटाला, गौठान में घोटाले गोबर में घोटाला, रेत में घोटाला और यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि पीएससी में सरकार ने घोटाला कर दिया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को सरकार ने बेचने का काम किया है। शिक्षकों के पदस्थापना में भी सरकार ने मान लिया कि घोटाला हुआ है। दिखाने के लिए चंद अधिकारियों पर कार्रवाई हुई लेकिन विभाग के मंत्री बने हुए हैं।

 सिंहदेव बने मौनमंत्री

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इसी क्षेत्र से आते हैं। सरगुजा संभाग की स्थिति ऐसी है तो प्रदेश में क्या स्थिति होगी आप अंदाजा लगा लीजिए। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आंकड़ा प्रस्तुत किया कि प्रदेश में जनवरी 2019 से जून 2023 तक कुल 39267 हजार नवजात शिशुओं की मौत हुई है। यह स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का नमूना है। गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य की चिंता सरकार को नहीं है। केवल चेहरा चमकाने के लिए मुख्यमंत्री पीआर प्रोग्राम करने में लगे हैं। स्वास्थ्य योजनाओं के नाम पर केवल विज्ञापन खर्च कर रहे हैं। अब इस चेहरे को छत्तीसगढ़ जनता बदल देगी।

बनेगी भाजपा की सरकार

साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जा कर उनका सुझाव ले रहे हैं। जनता के इच्छा और आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणा पत्र बनाया जा रहा है। कांग्रेस की यह घोटालेबाज सरकार जाने वाली है। नवम्बर 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में अपनी सशक्त सरकार बनाएगी तब फिर से छत्तीसगढ़ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button