भागवत ले रहे केंद्रीय निर्णय टोली की बैठक, तय हाेंगे तीन दिनाें तक एजेंडे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भागवत ले रहे केंद्रीय निर्णय टोली की बैठक, तय हाेंगे तीन दिनाें तक एजेंडे

रायपुर(realtimes) राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत जैनम भवन में केंद्रीय निर्णय टोली की बैठक ले रहे हैं। इस बैठक में अखिल भारतीय समन्वय समिति की 10 से 12 सितंबर तक होने वाली बैठक के एजेंडे तय होंगे। माेहन भागवत के साथ निर्णय टोली के दो दर्जन सदस्य भी अलग-अलग साधनों से एक दिन पहले ही रायपुर पहुंचे हैं।

रायपुर में पहली बार आरएसएस की राष्ट्रीय स्तर अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में संघ के सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ संघ से जुड़े तीन दर्जन संगठन के प्रमुख भी आएंगे। इस बैठक में तीन दिनों तक 36 संघों के बारे में राष्ट्रीय स्तर का विचार, विमर्श और साल भर की समीक्षा होगी। कौन का संघ साल भर में क्या करेगा, इसके बारे में बैठक में जानकारी रखी जाएगी, ताकि सभी संघों को मालूम रहे कि कौन सा संघ कब क्या करने वाला है। इस बैठक में रोज किन संघों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा होगी, उसको तय करने का काम केंद्रीय निर्णय टोली करेगी। संघ की किसी भी राष्ट्रीय बैठक से पहले एजेंडे तय करने का काम निर्णय टोली करती है। इस टोली में दो दर्जन से ज्यादा सदस्य हैं। ये सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों के हैं। सभी सदस्य एक दिन पहले रात तक यहां पहुंचे हैं। कई सदस्य जहां विमान से यहां पहुंचे, वहीं कई लोग ट्रेन से आए हैं।

इन संगठनों के प्रमुख आएंगे

10 से 12 सितंबर तक होने वाली समन्वय समिति की बैठक में भारतीय मजदूर संघ के हिरण्यमय पंड्या व बी सुरेंद्रन, विश्व हिंदू परिषद के आलोककुमार, मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान, निधि त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी, विद्याभारती के रामकृष्ण राव, जीएम काशीपती, राष्ट्र सेविका समिति से वंदनीया शांताक्का, अन्नदानम् सीताक्का, वनवासी कल्याण आश्रम के रामचन्द्र खराडी, अतुल जोग सहित कुल 36 संगठनों के प्रातिनिधिक रूप में कुछ पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button