भरतपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 लोगों की जहरीली गैस से मौत, 2 का अस्पताल में चल रहा इलाज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

भरतपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 लोगों की जहरीली गैस से मौत, 2 का अस्पताल में चल रहा इलाज

राजस्थान के भरतपुर जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 2 युवकों समेत 3 लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई. पुलिस के अनुसार इन्हें बचाने उतरे 2 अन्य युवक की भी हालत गंभीर है,घटना गुरुवार को लखनपुर थाना क्षेत्र में हुई.

युवक आकाश (25) और करण (22) एक घर में बने सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे. सफाई के दौरान अचानक उनका दम घुटने लगा और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे.उन्हें बचाने के लिए भोलू, नरेश और इंद्र नीचे उतरे लेकिन जहरीली गैस के कारण वे भी बेहोश हो गए.

टैंक के बगल में गड्ढा खोदकर निकाला बाहर

टैंक के बगल में गड्ढा खोदा गया और टैंक का एक हिस्सा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया.पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आकाश, करण और भोलू की मौत हो गई, जबकि नरेश और इंद्र का इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button