मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र

रायपुर
उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले कोरबा जिले के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत नवम्बर माह में इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 93 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का आठ मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button