बैसाखी मनाने के लिए श्रद्धालु अब रेलगाड़ी की जगह इस तरह जाएंगे पाकिस्तान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बैसाखी मनाने के लिए श्रद्धालु अब रेलगाड़ी की जगह इस तरह जाएंगे पाकिस्तान

गुरदासपुर
भारत सरकार द्वारा बैसाखी का त्यौहार मनाने के लिए पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेलगाड़ी का प्रबंध करने से मना करने पर अब श्रद्धालुओं को वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में पैदल एंट्री करनी पड़ेगी।

सरहद पार सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने इन श्रद्धालुओं के लिए देश में दाखिल होने के बाद बॉर्डर पर ही बसों का प्रबंध किया है। इन बसों के रास्ते श्रद्धालु ननकाना साहिब जाएंगे, जहां वे गुरुद्वारा पंजा साहिब, हसन अब्दाल जाएंगे। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमीर सिंह ने बताया कि किसी को भी भारत विरोधी या पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ये श्रद्धालु 18 अप्रैल शाम तक भारत लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button