बच्चों को उच्च शिक्षा और परिस्पर्धा परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करें - ताजुद्दीन आसिफ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बच्चों को उच्च शिक्षा और परिस्पर्धा परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करें – ताजुद्दीन आसिफ


भिलाई(realtimes) बैतुलमाल कमिटी का सालाना जलसा व ईद मिलन समारोह बीते दिनों 18 जून को मुस्लिम कम्युनिटी हॉल सेक्टर 6, भिलाई में मनाया गया। कार्यक्रम ताजुद्दीन आसिफ साहेब , द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -1, एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी , दुर्ग के मुख्य आथित्य में रखा गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता नसर सिद्दीकी साहेब डी एस .पी . (सी .आई. डी ) छ ग पुलिस द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर नदीम खान जी .एम. भिलाई स्टील प्लांट, डॉक्टर आर ए सिद्दीकी नेत्र विशेषज्ञ दुर्ग , डॉक्टर आफताब रिजवी जनरल फिजिशियन / नेफ्रोलॉजिस्ट , डॉक्टर एस जे रिजवी फिजिशियन , डॉक्टर परवेज अख्तर सर्जन, सरकारी अस्पताल दुर्ग , सय्यद शाकिर साहेब बीएसपी और जमील अहमद, सदर ,भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट रहे, कार्यक्रम की शुरुवात मौलाना मंजर हसन द्वारे पढ़े गए कुरान की तिलावत से हुई ।
मुख्य अतिथि ताजुद्दीन आसिफ न्यायधीश दुर्ग ने अपने उत्बोधन में बैतुलमाल कमिटी के कार्यों की सराहना व प्रशंसा की और आगे कहा की समाज में बच्चो को उच्च शिक्षा व उच्च सरकारी पदों की नौकरी के परिस्पर्धा परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है, हालत चाहे कुछ भी रहें , हमे बच्चो को किसी भी तरह से हतोत्साहित नही करना चाहिए ,वरना वो सफल नहीं हो पाएंगे , उन्होंने खुद अपना उदाहरण भी दिया ,की कैसे उन्होंने मेहनत से ये सब हासिल किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नसर सिद्दीकी डी .एस .पी ( सी .आई .डी) छ ग पुलिस ने बैलतुलमाल के सभी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की , बैतुलमाल कमिटी गरीबों और जरूरतमंदों के हितों के लिए बेहतर काम कर रही है, एवं इस बैतुलमाल कमिटी का पहली कक्षा से उच्च शिक्षा तक की पूरी फीस देना बहुत ही प्रशंसनीय है । विशेष अतिथि डॉक्टर आर ए सिद्दीकी ने कहा नीट परीक्षा के माध्यम से सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए भी जरूरतमंद बच्चो को मार्गदर्शन कोचिंग आदि दिया जाए , जिसमें उन्होंने खुद भी मदद की बात कही, जमील अहमद साहेब ने भी तालीम की महत्ता को बताया और जरूरतमंदों को दी जा रही सहायता को सराहा,और कमिटी के सदस्यों की निस्वार्थ सेवा के प्रशंसा की ।
इस कार्यक्रम में रोजगार के लिए जरूरत मंद पुरुषों को 10 नग छत वाले हाथ ठेला व महिलाओं को सिलाई के व्यवसाय हेतु 15 नग सिलाई मशीन वितरित किया गया ।बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी, भिलाई के सदर हमिद्दुल्लाह सिद्दीकी साहेब ने कमिटी के साल भर का हिसाब किताब व तमाम कार्य की जानकारी मंच से दी।
उन्होंने कहा की पिछले 30 वर्षो में बैतुलमाल कमिटी गरीबों व जरूतमंदो को हर तरह की मदद करती आ रही है जिसमे आज तक 510 सिलाई मशीन, 230 हाथ ठेला , 44 रिक्शा, 35 साइकिल बांट चुकी है , इसके अलावा राशन किट , गरीब बच्चियों की शादी का खर्च , लावारिस व गरीब मय्यत व बीमार लोगो के इलाज व जरूरतमंद बच्चों के दीनी व दुनियावी तालीम के लिए मदद की गई जिसमें आज तक 400 बच्चो को उच्च शिक्षा (दसवीं से मास्टर्स डिग्री ) तक मदद की गई व क्लास 01 से 09वीं तक 200 बच्चो को पढ़ाई का खर्च दिया गया । मंच संचालन अब्दुल ज़ाकिर खान द्वारा किया गया ।
सेक्रेटरी मिर्जा अरमान बेग ने कहा की बैतुलमाल कमिटी को मजबूती देने में कमिटी के मुख स्तंभ कहे जाने वाले अब्दुल हफीज़, सहसचिव सय्यद आतिफ अली , वरिष्ट मेंबर एम.आई खान ,उपाध्यक्ष आसिम बेग , आबिद अली खजांची , वरिष्ट सदस्य अलीम सिद्दीकी ,अशरफुल्लाह खान, फ़ज़ल हक , सय्यद हुसैन , जाहिद इमरान , मुहम्मद शकील, एस के शेख ,शमशुल हुदा, मुहम्मद मिराज , अवध अहमद , मुमताज़ अली, मुहम्मद जावेद , शाहिद खान व डॉक्टर लियाकत अली (प्रोफेसर वेटनरी कॉलेज, अंजोरा ), शोएब सिद्दीकी , जीशान अली , सूफियान अली , नदीम , मुहम्मद ज़मीर , साहिल, फैजान आदि रहे ।
सदर हमीद उल्लाह सिद्दीकी साहेब ने कहा इस साल लोगो के ताऊन से 12 लाख 98 हजार 235 रुपया मिले। जिसमें ईद के पहले 3 लाख 50 हजार फितरा की रकम बाट दी गई, रमज़ान में राशन किट दी गई , आज हाथ ठेला सिलाई मशीन दिंजा रही है और अभी बच्चो की स्कूल और कॉलेज की फीस आदि देने का काम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button