बेमेतरा बारूद फैक्ट्री विस्फोट मामले की होगी दंडाधिकारी जांच, मृतक के परिवार को 5 लाख, घायलों को 50 हजार देने की घोषणा.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री विस्फोट मामले की होगी दंडाधिकारी जांच, मृतक के परिवार को 5 लाख, घायलों को 50 हजार देने की घोषणा..

रायपुर। बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना में मृतक परिवार के लिए पांच लाख रुपए और घायलों के लिए पचास हजार रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के पांच किलोमीटर के गांवों में झटके महसूस किए गए। गांव के कई घरों को इस ब्लास्ट में नुकसान हुआ है। वहीं, ब्लास्ट के संबंध में बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर कई लोग मलबे में दबे हुए है। और करीब कई लोगों की मौत की खबर भी मिल रही है। जिस समय ये ब्लास्ट हुआ उस समय सुबह की शिफ्ट में कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button