बृजमोहन के पोस्टर लगा रहे समर्थकों से मारपीट, पुरानी बस्ती थाना में एफआईआर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बृजमोहन के पोस्टर लगा रहे समर्थकों से मारपीट, पुरानी बस्ती थाना में एफआईआर

रायपुर। Raipur City Breaking: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के पुरानी बस्ती गौरा गौरी चौक पर झंडा पोस्टर लगाने के दौरान भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।

 

Raipur City Breaking: घटना त​ब हुई जब रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल के कार्यकर्ता पुरानी बस्ती गौरा गौरी चौक पर झंडा पोस्टर लगा रहे थे।आरोपियों के हाथों में कैंचीनुमा धारदार हथियार थे,जिनसे वे मार डालने की धमकी दे रहे थे। जिसके बाद भड़के कार्यकर्ताओं ने किया पुरानी बस्ती थाने का घेराव किया। जो आधी रात बाद तक चलता रहा।

 

 

Raipur City Breaking: पुलिस के एफआईआर दर्ज करने के बाद घेराव खत्म किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर आरोपी वसीम खान और अन्नू समेत अन्य के खिलाफ मारपीट,गली गलौज और जान से मारने की धाराओं (294,323,506) के तहत दर्ज की एफआईआर। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button