बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर आ गई दो ट्रेनें, ऐसे टला हादसा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर आ गई दो ट्रेनें, ऐसे टला हादसा –





बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आई गईं। हालांकि ड्राइवर ने बड़ी सूझबूझ से गाड़ी का कंट्रोल कर लिया। जानकारी के अनुसार लालखदान के पास एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ रही थी। हालांकि उससे पहले ही दोनों गाड़ियों के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक लिया। इसकी जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सिग्नल और तकनीकी वजह से दोनों ट्रेनें एक ही पटरी पर आ गई थी। फिलहाल रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में लालखदान के पास मालगाड़ी और लोकल ट्रेन एक ही पटरी पर आ गई। यात्री ट्रेन और मालगाड़ी को एक ही ट्रैक पर देख रेलवे में हड़कंप मच गया, हालांकि तत्काल इसकी सूचना चालक को दी गई। वहीं चालक ने भी स्थिति को इमरजेंसी ब्रेक के जरिए कंट्रोल कर लिया। रेलवे के मुताबिक प्रथम दृष्टया पूरा मामला सिग्नल और तकनीकी वजह से गड़बड़ी का है। हालांकि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही वजह पता चल पाएगी।








Related Articles

Back to top button