State
बिरनपुर मामले में युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख, भूपेश की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने
बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इसी के साथ पीड़ित परिवार को 10 लाख रू सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।
सीएम भूपेश ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद यह निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने घटना की कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी दिए है। जो एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देगी। भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील भी की है।



