
उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसंख्या पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होनें कहा कि राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के बाद राज्य में प्रजनन दर में गिरावट आई है। फिलहाल राज्य में प्रजनन दर 2.9 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि नौकरी और रोजगार का काम होगा, 20 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि राज्य में मौसम अनुकूल खेती का काम चल रहा है। प्रतिवर्ष डेढ़ लाख किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जातीय आधारित गणना की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह काम जरूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें 500 करोड रुपये खर्च होने का अनुमान है।



