बस-ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बस-ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

गोलाघाट (असम), तीन जनवरी (ए) असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को कोयला ले जारहे एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने ‘ बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बलिजान में हुई। 45 लोगों को ले जारही बस ट्रक से टकरा गई। यह बस अपर असम की ओर जा रही थी।

Related Articles

Back to top button