बड़े बकायेदारों से वसूले पॉवर कंपनी ने चार सौ करोड़ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बड़े बकायेदारों से वसूले पॉवर कंपनी ने चार सौ करोड़

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर वितरण कंपनी बकायेदारों से वसूली करने में जुटी है। हर छोटे-बड़े बकायेदारों से वसूली चल रही है। बड़े बकायेदारों से अब तक चार सौ करोड़ करोड़ वसूले गए हैं। इस पर बकाया अब 12 करोड़ ही रह गया है, जबकि पहले इन पर बकाया चार सौ करोड़ से ज्यादा था।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे ने बताया, बकाया वसूली की कार्रवाई ज्यादा असरकारक तथा परिणामोन्मुखी तरीके से की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बकाया राशि शीघ्र वसूल की जा सके। जिन उपभोक्ताओं पर ज्यादा बकाया राशि थी उन पर पहले कार्रवाई की गई है। एक लाख और पचास हजार से ज्यादा बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं से पहले वसूली गई है।
एक लाख से के बकायेदार अब महज 59
एक लाख रुपए से ज्यादा बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की संख्या मार्च 2022 में 878 थी और उनके खिलाफ 283 करोड़ का बिल बकाया था। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या अब मात्र 59 और बकाया राशि सिर्फ 9 करोड़ रह गई थी। इसी तरह 50 हजार से एक लाख बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की संख्या 2108 से घटकर 164 रह गई है जबकि उनके विरुद्ध बकाया राशि 126 करोड़ से कम होकर मात्र 2.81 करोड़ बची है। एचटी कनेक्शन वालों पर कोई बकाया नहीं है। नोटिस देने के बाद गंभीर उपभोक्ताओं को मांगे जाने पर किस्तों में भुगतान करने का भी अवसर दिया जा रहा है। गैर-घरेलू (वाणिज्यिक) और औद्योगिक उपभोक्ताओं की बकाया राशि कम करने में काफी सफलता मिली है। बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करने के बाद अब अपेक्षाकृत छोटे बकायेदारों पर कार्रवाई की जा रही है।
सरकारी विभागों से मिले 475 करोड़
सरकारी कनेक्शनों के ऊपर लंबित बकाया राशि का भुगतान करने के लिए राज्य शासन द्वारा अलग से कदम उठाए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान लगभग 475 करोड़ राशि सरकारी कनेक्शनों से प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि सरकारी विभागों के बिजली बिल लोकहित जैसे पेयजल सप्लाई और स्ट्रीट लाइटों से संबंधित होते हैं।

Related Articles

Back to top button