
यूपी के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवड़ियों की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवड़ियों की मौत हो गई है। एक की हालत नाजुक है। पुलिस के मुताबिक, कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। एक कांवड़िया ने बताया कि हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया।



