अबूझमाड़ में मुठभेड़: चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

अबूझमाड़ में मुठभेड़: चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

0 मारे गए नक्सलियों के शव बरामद, सर्चिंग जारी

जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती अति नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में कल शाम से जारी मुठभेड़ में एक जवान की शहादत हो गई है और चार नक्सली मारे जा चुके हैं। चारों नक्सलियों के शव और कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं।
नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले के डीआरजी जवानों के साथ एसटीएफ की टीम 3 जनवरी को अबूझमाड़ क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। अबूझमाड़ नक्सलियों की सबसे बड़ी और सबसे सुरक्षित पनाहगाह है। सुरक्षा बलों के जवान क्षेत्र में 3 जनवरी से लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान 4 जनवरी की शाम सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से आज 5 जनवरी दोपहर तक रुक रुक कर फायरिंग जारी रहने की खबर है। मुठभेड़ के बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सर्च में एके- 47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button