राज्योत्सव,नृत्य महोत्सव का समापन आज, भूपेश,सोरेन होंगे मुख्य अतिथि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राज्योत्सव,नृत्य महोत्सव का समापन आज, भूपेश,सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर(realtimes) राज्योत्सव और राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का समापन आज 3 नवंबर की शाम होगा। राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नृत्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड़ के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।
राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। रायपुर तथा आसपास के शहरों से लोग यहां आए और इस उत्सव का आनंद उठाया। आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के 22 राज्यों के अलावा 9 देशों के आदिवासी कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गई है।
खरीदारी भी जोरदार
राज्योत्सव में स्थानीय विक्रेताओं,महिला स्व सहायता समूहों तथा व्यवसायियों के स्टाल लगाए गए हैं। यहां खरीदी के लिए लोग उत्साह से जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button